फरीदाबाद, फरवरी 21 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चंदावली गांव से मोहना गांव की ओर जा रही एक आई 20 कार में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धूकर जल उठी और बाद में पूरी तरह राख हो गई। ड्राइवर सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार कार में आर्यन नामक युवक सवार था, जो फरीदाबाद से मोहना गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक कार के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए युवक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गया। एहतियातन वह कार से दूर चला गया। करीब 10 मिनट बाद इंजन में आग लग गई, जो तेजी से पूरी गाड़ी में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना युवक न...