मिर्जापुर, मार्च 15 -- अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास फत्तेपुर कठडीहा मार्ग पर शुक्रवार की रात सड़क पर चलती कार में आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कार जल चुकी थी। वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के खानपट्टी गांव निवासी अमित विश्वकर्मा अपने साथी मनोज विश्वकर्मा के साथ अदलहाट बाजार में रिश्तेदार से होली मिलने आए थे। यहां से अपनी कार से दोनों वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही अदलहाट के कठडीहा फत्तेपुर मार्ग कठडीहा गांव के पास पहुंचे। तभी अचानक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार चला रहे अमित व सवार मनोज ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग देख आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.