उन्नाव, जनवरी 27 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरोसी मोड़ पर कानपुर-उन्नाव मार्ग स्थित वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार से धुआं और लपटें निकलने लगीं। हालांकि, ड्राइवर और सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। कानपुर से उन्नाव आ रही कार सिंगरोसी मोड़ के पास आग की लपटों से घिर गई। ड्राइवर ने खतरे को भांपते हुए तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और बिना देर किए कूदकर जान बचाई। कार में आग लगी देख आसपास के दुकानदार, राहगीर और वाहन चालक मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने बाल्टी में पानी और अग्निशमन के छोटे साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। किसी ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.