मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- थाना क्षेत्र के रोहाना रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज के निकट रविवार को एक चलती कार अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग का गोला बन गई। घटना के दौरान कर सवार लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा आग बुझाने का प्रयास प्रारंभ किया लेकिन तब तक स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। अचानक हुए इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.