प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- प्रयागराज से घर लौट रहे युवक की कार में गुरुवार आधीरात आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वह पूरी तरह से जल गई थी। हादसे में चालक भी झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी सोहेल गुरुवार रात को प्रयागराज से घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे जामताली दिलीपपुर रोड पर जरियारी गांव के हनुमान मंदिर के आगे तालाब के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। जब तक सोहेल रुका तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से सोहेल झुलस गया। हालांकि कार से कूद कर भागने पर उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रामपुर इशरत अली मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। पर यूपी 112 के साथ दिलीपपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड...