बदायूं, जनवरी 2 -- बिसौली। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में चलती कार की छत पर आतिशबाजी करते हुए सड़क पर दौड़ाने का दृश्य दिखा। पुलिस जांच में यह वीडियो पुराना बताया गया है। इसके बावजूद कार और उसमें सवार लोगों की पहचान कर सार्वजनिक सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति अपनी कार की छत पर आतिशबाजी रखकर सड़क पर घूमता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि यह वीडियो दीपावली के आसपास का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वीडियो पुराना बताया गया है। पुलिस गाड़ी नंबर के जरिये कार मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। गाड़ी में बैठे व्यक्ति की पहचान करने का भी प्रयास जारी है। अधिक...