बांका, जून 13 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी सुनील मंडल गुरुवार की शाम ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार राज्यों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराए जाने के बाद अत्यंत गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मालती हैं के कारू मंडल के पुत्र सुनील मंडल गुरुवार की शाम धोरैया हाट से वापस अपने घर किसी ऑटो से लौट रहा था। ऑटो एकाएक सड़क पर बने किसी बड़े गढ्ढे में जाने से सुनील अनियंत्रित होकर चलती ऑटो से गिरकर जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.