पीलीभीत, जनवरी 12 -- जहानाबाद, संवाददाता। चलती इलेक्ट्रानिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगने से उधर से निकल रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्कूटी चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज में एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही स्कूटी सवार युवक अचानक स्कूटी से कूद गया। देखते ही देखते स्कूटी में से आग की लपटे निकलने लगी। उधर से निकल रहे वाहनों के पहिए भी थम गए। स्कूटी जलती देखकर किसी ने पास जाकर बुझाने तक की हिम्मत नहीं जुटाई। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक स्कूटी पूरी तरह से जल गई थी। स्कूटी सवार थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज निवासी अनस पुत्र शेर मोहम्मद ने बताया कि वह स्कूटी से किसी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.