गोपालगंज, जनवरी 24 -- भोरे, एक संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रखंड के पीएम श्री गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरे में 'भोजन एवं स्वास्थ्य' विषय पर दो दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित छात्रों को उनके वर्ग शिक्षकों द्वारा चलचित्र के माध्यम से भोजन और स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं छात्राओं के बीच विज्ञान आधारित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विज्ञान कम्यूनिकेटर मुकेश कुमार तथा तकनीशियन रितेश कुमार की भूमिका रही। प्रतियोगिता में रोहन गोंड एवं अंजली कुमारी ने प्रथम, रेणु कुमारी ने द्वितीय तथा सलोनी कुमारी एवं नदिया खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के शि...