बागेश्वर, फरवरी 13 -- चलकाना ग्रामसभा में शुक्रवार को खुली बैठक हुई। गांव को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। इसके लिए नवयुवक और महिला मंगल दल का गठन किया। इसके अलावा राशन कार्ड सत्यापन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गीता मेहता तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती गढ़िया के नेतृत्व में हुई। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ग्रामसभा को नशा मुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लिया कि गांव में किसी भी समारोह, शादी-ब्याह, पूजा या अन्य कार्यक्रमों में शराब नहीं परोसी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पंचायत स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से धीरज गढ़िया को नवयुवक मंगल दल का अध्यक्ष, करम सिंह मेहता को कोषाध्यक्ष, अनूप कोरंगा को उपाध्यक्ष तथा मदन सिंह मेहता को सचिव चुना। कैलाश फर्त्याल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.