पाकुड़, नवम्बर 14 -- पाकुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर सदर प्रखंड के पोचाथोल पंचायत भवन में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, मीडिएटर अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से कानूनी जानकारी देते हुए कानूनी अधिकार पर जागरूक की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता समेत वैवाहिक मुद्दे और परिवार से जुड़े अन्य विवाद को सुलह समझौते के आधार पर निपटारा एवं प्राधिकार में वादों को मध्यस्थता कर सुलझाने से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदु पर जागरूक की गई। इस दौरान कानूनी एक्ट पर भी बताया गया। प्राधिकार द्वारा योग...