आदित्यपुर, दिसम्बर 5 -- चांडिल, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में ईचागढ़ प्रखंड में चलंत लोक अदालत वाहन को बीडीओ एकता वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुरानडीह मोड़ में ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चलंत लोक अदालत के महत्व और इसके उद्देश्य पर जानकारी दी गई। बताया गया कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना और छोटे-मोटे विवादों का त्वरित निपटारा करना इसका मुख्य उद्देश्य है। अधिकारों की रक्षा के लिए नागरिकों को कानूनी रूप से जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल श्रम और अन्य सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अंबिका चरण पाणी, कार्तिक गोप, गंगासागर पाल, तुष्टरानी मंडल, इशिता उरांव, निर्मल घोष,...