चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से चलंत लोक अदालत का कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके तहत प्रखंड परिसर से चलंत न्यायालय की गाड़ी शहर से होते हुए पंचायत के गोपीनाथपुर, लौजोड़ा चौक होते हुए टोकलो चौक, महुलपानी, केरा पंचायत में जागरूकता न्यायालय द्वारा आम जनमानस के बीच निशुलक विधित सेवा की जानकारी दी गई। साथ ही जनता एवं पीड़ितों से उनके संबंधित समस्याओं का आवेदन लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पंपलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र श्वेता रवानी, राजशेखर रवानी, रीना प्रधान, मनोज खंडित, राजमनी गागराई,...