दरभंगा, अक्टूबर 5 -- जाले। नगर परिषद, जाले में हथिया नक्षत्र की लगातार बारिश पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी। जालेश्वरीस्थान स्थित दुर्गा मंदिर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल सुखाई पोखर के लिए 2 अक्टूबर की रात 11.39 बजे शुरू हुई प्रतिमा विसर्जन यात्रा शनिवार के अपराह्न लगभग 40 घंटे में पूरी हुई। दिन के 3.35 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चार वाहनों पर विराजित सभी प्रतिमाओं को बारी-बारी से जल में प्रवाहित किया गया। बारिश से उत्पन्न खराब मौसम के बावजूद विसर्जन यात्रा के आगे और पीछे सजा सजाया आकर्षक मेला भी 40 घंटे तक चलता रहा। स्थानीय महिलाओं की विभिन्न झिझिया नृत्य मंडली की ओर से 36 घंटे तक झिझिया नृत्य की अनवरत प्रस्तुति कर एक रिकॉर्ड बनाया गया। विसर्जन यात्रा में मिथिला की सांस्कृतिक विरासत की चमक-दमक देख श्रद्ध...