आगरा, फरवरी 22 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 07023/07024 चर्लपल्ली-हजरत निजामुद्दीन-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 23, 28 फरवरी और 2 मार्च को और हजरज निजामुद्दीन से 25 फरवरी, 2 व 4 मार्च को चलेगी। ट्रेन चर्लपल्ली से शाम 7.45 बजे चलकर रात 10.45 बजे आगरा कैंट व सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 7.15 बजे चलकर सुबह 10.38 बजे आगरा कैंट और अगले दिन शाम 5.20 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर, जनरल, एसी थर्ड, एसी सेकेंड, एसी फर्स्ट कोच लगे होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...