समस्तीपुर, जून 21 -- उजियारपुर, निसं। अंगारघाट थाना क्षेत्र के रामपुर समथू गांव में ग्रामीण डाक्टर के द्वारा चर्म रोग की इलाज में सुई लगाने से एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान गांव के सत्यनारायण सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी (25) के रूप में की गयी है। खुशबू मूल रूप से घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर घटहो वार्ड 8 निवासी नवीन कुमार की पत्नी है। वह कुछ दिनों से रामपुर समथू अपने मायके में रह रही थी। बताया गया है कि वह अपने मायके के ग्रामीण डॉक्टर (क्वेक) से चर्मरोग का इलाज करवाने गई थी। वह गुरुवार को ग्रामीण चिकित्सक के यहां गई थी। इसी दौरान खुशबू को एक इंजेक्शन लगाई गई जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मायके वालों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। खुशबू के मायके वालों ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.