खगडि़या, फरवरी 23 -- खगड़िया, नगर संवाददाता अब प्रत्येक रविवार को शिविर लगाकर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवम् शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परमानंदपुर में चर्म रोगी का इलाज चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ एम मुख्तार करेंगे। बताया जा रहा है कि बीएचयू वाराणसी से एमबीबीएस व एमडी से डिग्री प्राप्त किए चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ एम मुख्तार द्वारा शिविर में आए मरीजों का इलाज करेंगे।इधर मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ विवेकानंद ने कहा कि इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लोग रविवार को लगाए जाने वाले शिविर में भाग ले सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...