धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, वरीय संवाददाता संत एंथोनी चर्च में रविवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के पूर्व सभी महिलाओं को गुलाब पुष्प एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का बैज लगा कर सम्मान के साथ चर्च में प्रवेश कराया गया। महिलाओं ने हम तो जलते दीप हैं, यीशु की ज्योति के... मधुर गीत प्रस्तुत कर ईश्वर को उनकी सारी आशीष एवं आज के विशेष दिन के लिए धन्यवाद दिया। महिला दिवस का परिचय देते हुए ज्योति तिर्की ने कहा कि यह महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिवस है। यह दिवस अधिकांश देशों में एक जाना-माना अवसर है। विश्व के विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए उनके आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियां एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में यह उत्सव के तौर पर मनाया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.