पलामू, जनवरी 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नववर्ष के पहले दिन शहर से लेकर गांव तक धार्मिक स्थलों में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न चर्चों में जहां मसीही विश्वासियों ने विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर नए वर्ष को ईश्वर को समर्पित किया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेदिनीनगर के स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरजाघर, यूनियन चर्च, रेड़मा स्थित सीएनआई चर्च तथा शाहपुर सीजीएम चर्च में नववर्ष के अवसर पर विशेष आराधना एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शांति की महारानी गिरजाघर में मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित क्रिस्टोफर डुंगडुंग के नेतृत्व में सुबह 6:30 बजे से मिस्सा पूजा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। आराधना के दौरान बाइबिल पाठ किया गया तथा उपस्थित विश्वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। अपने संदेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.