सहारनपुर, मार्च 10 -- सहारनपुर। सेक्रेड हार्ट चर्च में धूमधाम के साथ महिला दिवस ¸मनाया। फादर जॉन ने महिलाओं के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन करते हुए कहा कि महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों के साथ खड़ी है और ट्रेन से लेकर हवाई जहाज को उड़ाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। महिला सदस्य सरोज मसीह ने कहा कि देश के बड़े-बड़े कार्यालयों में महिलाएं सेवा दे रही हैं तो वही विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही है। इस दौरान सुनीता, जीनत, शारदा मसीह, प्रमिला, एंजेला, अनु विलियम, मधु, लुईजा, अर्चना जॉय, इवलीन, मोना , मंजू आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...