रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को राजधानी के सभी चर्चों में पारंपरिक धन्यवादी आराधना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मसीही विश्वासी चर्च पहुंचे और वर्षभर ईश्वर से मिली कृपाओं के लिए कृतज्ञता प्रकट की। आराधना के बाद चर्च परिसरों में आतिशबाजी कर नए साल का भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। क्राइस्ट चर्च: विशेष प्रार्थना सभा मेन रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में शाम 4 बजे पवित्र प्रभुभोज का संचालन रेव्ह. ममता बिलुंग ने किया, जबकि बिशप सीमांत तिर्की ने मुख्य उपदेशक की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संदेश में कहा, नया वर्ष हमें पुरानी गलतियों और निराशाओं को पीछे छोड़कर विश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है। यह समय अपने जीवन को परमेश्वर की इच्छा के अ...