रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले। मुलाकात के क्रम में झारखंड स्थित कुछ मिशनरी संस्थाओं के एफसीआरए नवीनीकरण-रद्दीकरण से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप व जांच का आग्रह किया। सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड राज्य में अनेक समाजसेवी व मिशनरी संस्थाएं दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब और वंचित समुदायों की सेवा में कार्यरत रही है। लेकिन, विगत कुछ वर्षों से केंद्र सरकार के द्वारा एफसीआरए का नवीनीकरण न होने व रद्द किए जाने के कारण ये संस्थाएं गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही है, जिससे इनके द्वारा चलाए जा रहे विद्यालय, अस्पताल व सेवा केंद्र प्रभावित हो रहा है। इस पर राज्यपाल ने सौंपे गए ज्ञापन को राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.