मेरठ, दिसम्बर 2 -- सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मेथोडिस्ट चर्च की बेशकीमती जमीन पर दबंग द्वारा अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए सोमवार को ईसाई समाज के लोगों ने एसएसपी से शिकायत की। अधिकारियों ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।व्यापारी नेता जीतू नागपाल के साथ ईसाई समाज के लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एग्जीक्यूटिव बोर्ड का मेथाडिस्ट चर्च इन इंडिया के पदाधिकारी शशि कपूर मसीह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मेथाडिस्ट चर्च की भूमि का बैनामा सन 1893 में संस्था के नाम पर हुआ था। आरोप है कि दो लोगों ने साठगांठ करके कई साल पहले चर्च की जमीन पर कब्जे की कोशिश की। वर्ष 2021 में कोर्ट ने मौके पर कोई भी परिवर्तन न किए जाने के आदेश जारी किए थे। आरोप है कि अब आरोपी चर्च की अन्य जमीन पर भी कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। मेडा...