सहरसा, फरवरी 16 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। चिरैया थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में दिख रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में कोसी तटबंध के भीतर स्थित चिरैया थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चिरैया थाना से जुड़े रिटायर्ड शिक्षक विजेंद्र प्रसाद सिंह हत्याकांड के नामजद अभियुक्त मनोहर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.