समस्तीपुर, फरवरी 6 -- समस्तीपुर। नगर थाने की पुलिस ने चर्चित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में गिरफ्तार धर्मनाथ सिंह उर्फ धरमा को 48 घंटे के रिमांड पर जेल से थाने पर लाया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर थाना लाये गये धरमा से पुलिस को लूटकांड से संबंधित और भी अहम सुराग हासिल हो सकते है। इस लूटकांड मामले में अब भी भारी मात्रा में सोने का आभूषण बरामद नहीं हो सका है। विगत वर्ष दिसंबर माह में पुलिस ने धरमा को उसके घर वैशाली जिले के विद्दूपर थाना क्षेत्र के मथुरा से गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने 350 ग्राम सोना और दो लाख रुपये नकद जब्त किया था। गौरतलब है कि यह लूट की वारदात 7 मई 2025 को दिनदहाड़े काशीपुर स्थित शाखा में हुई थी। जहां आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.