लखनऊ, दिसम्बर 24 -- विधानमंडल के मौजूदा सत्र के दौरान भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की जुटान ने सूबे का सियासी माहौल गर्मा दिया है। कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के लखनऊ के बहुखंडी स्थित आवास पर बीती रात हुई इस जुटान को सहभोज का नाम दिया गया। इसमें करीब तीन दर्जन विधायक शामिल होने की खबर है। संगठन में बदलाव के इस दौर में लोग इस जुटान के सियासी मायने तलाशने में जुटे हैं। वहीं भाजपा ने भी इस पर अपनी नजरें गढ़ा दी हैं। इस सहभोज की तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायकों को प्रदेश में ब्राह्मणों की आबादी सहित अन्य सियासी मुद्दों पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है। इस सहभोज में लिट्ठी-चोखा और मंगलवार व्रत के भोजन के साथ ही राजनैतिक चर्चाएं भी होने की खबर है। पिछले विधानसभा सत्र के दौरान इसी तरह क्षत्रिय विधायक भी कुटुंब मिलन...