गौरीगंज, जनवरी 10 -- भादर। ब्लाक भादर के रतापुर स्थित पशुशाला के बाहर एक गोवंश का शव पड़ा होने का मामला शनिवार को क्षेत्र में चर्चा में बना रहा। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई। वहीं स्थानीय लोगों में भी इससे नाराजगी देखी गई। हालांकि इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी रतन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने गोशाला के पास गोवंश का शव पड़ा होने से इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...