सीवान, फरवरी 5 -- सीवान। चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत करने में लापरवाही बरतना एक थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी पूरन कुमार झा ने थानाध्यक्ष के वेतन से एक हजार रुपये की कटौती करने का आदेश दिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन नहीं किए जाने व कार्य में उदासीनता बरतने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में शिकायत सही मिलने पर दोषी पाए गए गोरियाकोठी थाना के थानाध्यक्ष मनीष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.