बुलंदशहर, फरवरी 5 -- पावर कॉरपोरेशन में लाखों के टेंडर हथियाने के लिए एक ठेकेदार द्वारा डीएम के हस्ताक्षरित चरित्र प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार ने चरित्र प्रमाण पत्र की वैद्यता समाप्त हो चुके पत्र की तारीखों में बदलाव कर पावर कॉरपोरेशन को चूना लगाया है। पूरे मामले की पश्चिमांचल प्रबंध निदेशक से शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू हो गई है। चीफ इंजीनियर ने एसई द्वितीय को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता हरिदत्त शर्मा ने एमडी को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि संबंधित फर्म को वर्ष 2021 में तीन साल के लिए चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया था। ठेकेदार ने गलत तरीके से वर्ष 2021 को बदलकर 2022 कर दिया और इसे विभाग में जमा कर लाखों रुपये के टेंडर प्राप्त कर लिए। आरोप है कि इस हेराफेरी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.