कन्नौज, फरवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के भोजपुर निगोह में चरागाह की जमीन पर लेखपाल और प्रधान की शह पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने के मामले में कार्रवाई की गई। मंगलवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर लेखपालों की टीम से पैमाइश कराई और फिर इसके बाद अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। इससे हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के भोजपुर निगोह के ग्रामीणों ने चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने लेखपाल और ग्राम प्रधान पर कब्जा कराने के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी क्षेत्रीय लेखपाल हरीनारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह को मौके पर भेजकर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.