रामनगर, फरवरी 13 -- रामनगर। नई बस्ती गुलरघट्टी धोबी घाट कोतवाली रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नई बस्ती गूलरघट्टी निवासी दीपक कश्यप उर्फ काली पुत्र स्व राम चन्द्र कश्यप को 64.47 ग्राम चरस और 25.43 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व में एनडीपीएस एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज है और वह कई बार जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...