बगहा, फरवरी 12 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया पुलिस ने चरस बरामदगी मामले में एक अन्य अभियुक्त ओमप्रकाश सहनी को भी गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी धराए तस्करों की निशानदेही पर मंगलवार की देर रात हुई है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ओमप्रकाश सहनी गोपालपुर थाने के शिवाघाट निवासी सीताराम सहनी का पुत्र है। चरस बरामदगी मामले में उसकी भी संलिप्तता उजागर हुई है। बता दें कि मंगलवार की दोपहर चनपटिया थानाध्यक्ष एवं डीआईयू की टीम को चरस लाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर जाल बिछाकर चनपटिया रेलवे स्टेशन से पुलिस ने नगर थाना बेतिया के आलोक भारती मोहल्ला निवासी रघुवंश मणि सिंह की पत्नी चांदनी सिंह और गोपालपुर थाने के शिवाघाट निवासी योगी सहनी के पुत्र विनोद सहनी को 2.26 किलो चरस जैसे मादक पदार्थ के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.