मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहेबगंज थाने के झुलनिया चौक के पास से चरस संग धराए धंधेबाज परसौनी जहांगीर के चुन्नी महतो के खिलाफ विशेष कोर्ट में गवाही देने मधुबनी के लदनिया थानाध्यक्ष अनूप कुमार नहीं पहुंच रहे हैं। वे इस मामले के सूचक हैं। घटना के समय वे साहेबगंज थानाध्यक्ष थे। विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट - एक में मामले की सुनवाई हो रही है। आठ में से सात की गवाही हो चुकी है। एक मात्र गवाह अनूप कुमार की गवाही बाकी है। विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट) मुकेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कोर्ट से समन व पत्र भेजने के बावजूद वे नहीं आए। उन्होंने भी दो बार उन्हें पत्र लिखकर गवाही के लिए आने की जानकारी दी है। इससे मामले की सुनवाई रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि तीसरी बार उन्हें पत्र भेजा जा रहा है। आरोपित चुन्नी महतो शातिर धं...