कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। करीब तीन साल पहले घंटाघर के पास से छह किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किए गए कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी इसाक को अपर सत्र न्यायाधीश नीलांजना ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसाक को कलक्टरगंज पुलिस ने 27 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एडीजीसी संजय झा ने बताया कि वह नेपाल से बिहार मोतिहारी के रास्ते चरस तस्करी करता था। उस दिन घंटाघर में किसी को चरस बेचने वाला था, इसी दौरान पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...