पीलीभीत, मई 18 -- पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी धर्मांतरण मामले का नामजद भी है। उनके पास से तमंचा और चरस बरामद की गई है। इंस्पेक्टर माधोटांडा के अनुसार थाने के उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ, प्रद्युम्न कुमार टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। डगा पुल से कलीनगर जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चरस और तमंचा बरामद हुआ। इसमें आरोपी थाना हजारा के गांव सिंघाडा उर्फ टाटरगंज के रहने वाले सतनाम सिंह और इसी थाना क्षेत्र के गांव बेला के रहने वाले छिंदर सिंह को जेल भेजा गया है। एसओ अशोक पाल ने बताया कि सतनाम सिंह धर्मांतरण मामले का आरोपी बताया गया है । इसके पास से चरस पकड़ कर जेल भेज कर हजारा पुलिस का सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.