रिषिकेष, फरवरी 24 -- एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित खांड गांव के पास दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब दो किलो चरस और पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है। निरीक्षक भवानी शंकर पंत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान भगवत पुत्र नारायण, निवासी ग्राम न्यू सारी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि नशे की खेप टिहरी के पिंसवाद बूढ़ाकेदार क्षेत्र से लाई गई थी, जिसमें सुंदर नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी देहरादून और ऋषिकेश में नशा बेचने की तैयारी में था। उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ...