सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- पुलिस ने आपरेशन सवेरा के अंतर्गत मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले एक तस्कर से 110 ग्राम चरस बरामद की। जबकि एक अन्य को शराब की अवैध रुप से बिक्री करने के आरोप में 20 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमर पाल शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश में पुलिस ने चैकिंग के दौरान मोहल्ला खानकाह से 110 ग्राम चरस के साथ मंगलौर पुलिस चौकी के निकट रहने वाले दानिश को गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी के मादक पदार्थो के तस्करों के संबंध में जानकारी की जा रही है। बताया कि पुलिस ने गांव कुरलकी निवासी रविन्द्र को भी गांव के निकट पापुलर नर्सरी के पास स्थित एक ट्यूबवैल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए। बताय...