कौशाम्बी, अगस्त 12 -- नगर पंचायत चरवा में तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं, नागरिक और जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। रैली नगर पंचायत चरवा से निकलकर आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज पहुंचकर समापन हुआ। नगर पंचायत चरवा में अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह एवं अध्यक्ष जगनारायण के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली नगर पंचायत चरवा कार्यालय परिसर से निकलकर रामलीला मैदान होते हुए चरवा मुख्य चैराहा से पेट्रोल पम्प, वहां से वापस होते हुए शहीद चन्द्रमणि स्मारक स्थल से होते हुए आदर्श इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। रैली के दौरान शहीद स्थल पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली को सम्बोधित करते हुये अधिशासी अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगे के सम्मान का उत्सव नहीं है बल्कि ना...