कौशाम्बी, मई 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जानकारी के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन करना शुरू किया। इस बीच उन्हें जानकारी हुई कि पिपरी के गिरिया खालसा गांव निवासी रमेश पुत्र रामचंद्र उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अगवा करने का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.