प्रयागराज, फरवरी 14 -- रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 07121/07122 चरलापल्ली दानापुर कुम्भ विशेष गाड़ी 17 फरवरी को चरलापल्ली और 19 फरवरी को दानापुर से प्रयागराज होकर संचालित होगी। ट्रेन नंबर 05720/05719 जोगबनी-टूंडला 15 फरवरी को जोगबनी से और 17 फरवरी को टूंडला से प्रयागराज होकर गुजरेगी। ट्रेन नंबर 01192/01191 उडुपि-टूंडला 17 फरवरी को टूंडला से और 20 फरवरी को उडुपि से प्रयागराज होकर चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 03063-65 हावड़ा-टूंडला 15, 22 व 23 फरवरी हावड़ा से और 17, 24 और 25 फरवरी को टूंडला से संचालित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.