मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार के संचालन में नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सभासद आलम त्यागी, लड्डन सभासद, अनिल कुमार एवं सोनू गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन ने कहा कि नगर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका है। सर्दी के मौसम में गर्म ड्रेस उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक छोटा लेकिन आवश्यक कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...