बलिया, दिसम्बर 29 -- बलिया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाटक समारोह संकल्प रंगोत्सव का आखिरी दिन 'चरन दास चोर नाटक' और सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मंजय सिंह के नाम रहा। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प के 20वें वर्षगांठ पर आयोजित नाट्य समारोह में अंतिम दिन रविवार की रात कार्यक्रम की शुरुआत मंजय सिंह के ग़ज़ल गायकी से हुई। उसके बाद जनपद की चार विभूतियों को संकल्प सम्मान से सम्मानित किया गया। रंगमंच के क्षेत्र में रंग निर्देशक डॉ योगेन्द्र चौबे , कला के क्षेत्र में डॉ इफ्तेखार खान, कथा साहित्य के लिए उपासना और उपन्यास लेखन के लिए युवा लेखक अतुल राय को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, पुस्तक और अंग वस्त्र देकर संकल्प सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया कार्यक्रम के तीसरे चरण में हबीब तनवीर द्वारा लिखित और आशीष त्रिवेदी द्वारा निर्देशित 'चरणदास चो...