फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह से भेंट कर शिक्षकों की समस्यायें गिनायीं। शिक्षकों ने पहले बैठक की। इसके बाद बीएसए से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि मासिक बैठक में शिक्षकों से जुड़ी कई समस्यायंें उठायी गयीं। पात्र शिक्षकों का चयन वेतनमान माह दिसंबर के वेतन के साथ लगाये जाने की मांग की गयी। एसआईआर में लगे शिक्षकों और अन्य स्टाफ को अवकाश के दिनों मे स्कूल खोलने के जो निर्देश दिये गये हैं। ऐसी स्थिति में अवकाश के दिनों में कार्य के बदले उपार्जित अवकाश स्वीकृत किया जाये। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण 1999, 2004, 2007,2008 और 2009 में प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षकों को अंक पत्र, प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जायें। आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्य...