ललितपुर, दिसम्बर 23 -- ललितपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली से सम्बद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बिरधा ने खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चयन वेतनमान का लाभ दिलाए जाने के लिए मांग उठाई गई। संगठन की बिरधा इकाई अध्यक्ष विनय ताम्रकार के नेतृत्व में नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय ललितपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा गौरव शुक्ला को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि शासन की नीति के मुताबिक दस वर्ष की सन्तोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिकाओं को चयन वेतनमान का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर से शिक्षकों की पत्रावलियां ऑनलाइन याफिर ऑफलाइन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संस्तुति के लिए अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। जिस कारण शिक्षकों में रोष व्याप्त है। माह दिसम्बर 2024 व माह ...