आगरा, अक्टूबर 9 -- खेल निदेशालय के निर्देशानुसार पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला, पुरूष प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व बुधवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय सीनियर पुरूष क्रिकेट व बालीबाल एवं महिला कबड्डी का चयन ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चयनित पुरुष क्रिकेट खेल में राहुल कुमार, अंकित शाक्य, अभिषेक कुमार, अंशुमन, दर्शन सिंह, छोटू, प्रियाशुं, राजाबाबू, अभिनव सिंह चैहान एवं आरक्षित खिलाड़ी सागर कुमार व अभिनव दुबे क चयन हुआ है। इसके अलावा कबड्डी खेल में चयनित महिला खिलाड़ियों में कृष्णा, भावना, शिवानी प्रथम, रोशनी, शिवानी द्वितीय, लक्ष्मी, अनीषा, संगम, पूनम और रूबी। वालीबाल खेल में चयनित पुरुष खिलाड़ी आयुष, मोहित कुमार, अभय यादव, उज्जवल पुण्डीर, सर्वर जावेद, भा...