बलिया, जनवरी 5 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में हिन्दी, अग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विषय के लिए चयनित 34 एआरपी को ब्लाक आवंटित कर दिया गया है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने इस सम्बंध में जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। बीएसए के मुताबिक, एआरपी का कार्यकाल अधिकतम एक वर्ष अथवा शासन/विभाग के निर्देशानुसार जो भी तिथि पहले होगी, मान्य होगा। हर वर्ष परफॉरमेंस अप्रेजल के आधार पर जनपदीय चयन समिति के अनुमोदन पर नवीनीकरण किया जाएगा। अधिकतम कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रत्येक एआरपी को अधिकतम 4500 प्रतिमाह मोबिलिटी/वाहन भत्ता दिया जाएगा। एआरपी का वेतन मूल विद्यालय से ही आहरित होगा। उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यात्रा भत्ता के अलावा अन्य कोई इनसेंटिव नहीं दिया जाएगा। एआरपी को अगले एक माह...