भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता स्वच्छता साथी की नियुक्ति के लिए चयनित 13 अभ्यर्थियों में एक की छंटनी हो गई है। इस बाबत सहायक लोक स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया सबौर के राम अवतार पांडेय के मैट्रिक का सार्टिफिकेट त्रुटिपूर्ण था। इस कारण उन्हें छांट दिया गया है। अब उनकी जगह पर दूसरे को लिया जाएगा। जिन लोगों का साक्षात्कार लिया गया था, उनमें से किसी एक का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 स्वच्छता साथी की नियुक्ति होनी है। बाकी 12 अभ्यर्थियों के कागजातों का सत्यापन सफल रहा है। जल्द ही उन्हें नियुक्ति संबंधित पत्र निर्गत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.