पूर्णिया, फरवरी 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार तथा कुलपति प्रो.डॉ. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय स्तरीय समाज के वंचित बच्चों एवं रेलवे स्टेशन आदि पर ड्रग्स के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। निबंध प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में सफल पांच छात्रों में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के चंद्रकांत कुमार, आदित्य मिश्रा, सईदुर रहमान, रचित राज तथा बीएमटीलॉ कॉलेज के रवि कुमार का चयन हुआ है। छात्रा वर्ग में सफल पांच छात्राओं में विश्वविद्यालय मुख्यालय स्नातकोत्तर विभाग की फररूख सुल्तान , श्वेता सुमन, पूर्णिया महिला कॉलेज की समृद्धि सिंह, मेघा कुमारी तथा जीएलएम कॉले...