कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना की समृद्ध परंपरा वाला जिला, अब अपने विद्यार्थियों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर इतिहास और विरासत से जोड़ने की तैयारी में है। जिले के चयनित अपग्रेड हाई स्कूलों के छात्र जल्द ही शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से जान सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है, जिसे प्रथम चरण में अपग्रेड हाई स्कूलों पर खर्च करने का आदेश दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य केवल भ्रमण कराना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर इतिहास, संस्कृति और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करना है। विभागीय निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों को उन स्थलों पर ले जाया जाएगा, जहां वे देश और समाज की सांस्कृतिक धरोहर को समझ सकें। इससे बच्चों के ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.