चित्रकूट, फरवरी 19 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में बंदर नियंत्रण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण को लेकर मंकी हैंडलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। अवगत कराया गया कि प्रत्येक चयनित गांव में स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित मंकी नियंत्रक तैयार किए जाएंगे। जिससे कम लागत में बंदर समस्या का समाधान हो सके। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगे। उपनिदेशक रानीपुर टाईगर रिजर्व डीएफओ प्रत्यूष कटियार ने कहा कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण किसानों व ग्रामीणों को आर्थिक क्षति एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित लोगों की टीम विकसित की जा रही है। मथुरा से आए विशेषज्ञ मोहम्मद आरिफ ने बंदरों से...